Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हैदराबाद ने हासिल की अपनी पहली जीत

राहुल त्रिपाठी

संडे को दर्शकों को डबल डोज मिली. पहले तो शाम को केकेआर की अप्रत्याशित हुई जीत देखने को मिली तो रात के मुकाबले में सनरायजर्स हैदराबाद ने अपनी पहली जीत हासिल कर ली. सनरायजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और ये निर्णय एकदम सही साबित भी हुआ . पंजाब किंग्स की शुरूआत भी खराब हुई और एक समय पंजाब ने 88 रनों के स्कोर पर अपने 9 विकेट खो दिए, लेकिन पंजाब के ओपनर कप्तान शिखर धवन ने शानदार 99 रनों की पारी खेली. एक समय 88 रनों पर अपने 9 विकेट खो चुकी पंजाब ने शिखर धवन के 99 रनों के बदौलत पूरे बीस ओवर खेलकर 143 रन बनाए. हैदराबाद की तरफ से मार्को जेनसेन ने 2 और लेग स्पिनर मयंक मार्केंडेय ने 4 विकेट हासिल किए.

144 रनों का लक्ष्य हासिल करने में हैदराबाद को कोई परेशानी नहीं हुई ओवर हैदराबाद ने 17 गेंद शेष रहते ये आसान लक्ष्य हासिल कर लिया. हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने 74 और कप्तान मार्कराम ने 37 रनों की नाबाद पारी खेली. हैदराबाद ने ये मैच 8 विकेट से जीता. राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह को एक एक विकेट मिला. हैदराबाद की ये इस सीजन में ये पहली जीत है, इससे पहले हैदराबाद अपने दोनों मैच हार चुका था. पंजाब की ये इस सीजन की पहली हार है, पंजाब इससे पहले खेले अपने दोनों मुकाबले जीता था. शिखर धवन को उनकी जुझारू पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. शिखर धवन ने केवल 66 गेंदों पर 99 रन बनाए और वो अंत तक आउट नहीं हुए.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा