Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुंबई ने दिल्ली को हराकर दर्ज की पहली जीत

rohit

IPL में कल हुए मुकाबले में मुंबई इंडियन ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा कर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैंसला किया. दिल्ली की शुरूआत ठीक ठाक रही दिल्ली ने कप्तान डेविड वार्नर और ऑलराउंडर अक्षर पटेल के अर्धशतकों की मदद से 172 रन बनाए. अंतिम ओवरों में वार्नर और अक्षर पटेल के बीच हुई अच्छी साझेदारी का फायदा दिल्ली कैपिटल्स उठा नहीं सकी और अंतिम ओवरों में ढह सी गई और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और दो गेंद पहले ही 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. पीयूष चावला और ऑस्ट्रेलियाई जेसन बेहरनड्रार्फ ने तीन तीन विकेट चटकाए. जवाब में मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा के शानदार 65 रनों की बदौलत ये मैच जीत लिया.

इस मैच का नतीजा भी अंतिम गेंद पर ही निकला अंतिम गेंद पर मुंबई को 2 रन चाहिए थे और मुंबई के टिम डेविड ने दो रन बनाकर मुंबई को इस सीजन की पहली जीत दिलवा दी. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज एनरिक नोर्टजे ने अंतिम ओवर में 5 रन बनाने के लिए भी मुंबई के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी. दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और ललित यादव ने किफायती गेंदबाजी की. मुंबई इस जीत के साथ अंकतालिका में 8वें नंबर पर आ गई और दिल्ली चार में से चारों मुकाबले हारकर अंकतालिका में सबसे नीचे बरकरार है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार