Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को हराया

download (4)

सुपर संडे को दोपहर में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में गुजरात टाइंटस ने लखनऊ को हरा दिया. गुजरात के अहमदाबाद में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स एकतरफा मैच में 56 रनों से हरा दिया. लखनऊ के लिए अब आगे की राह आसान नही होगी क्योंकि लखनऊ ने 5 मैच जीते है और 6 मैच हारे है वहीं चार टीमों ने भी 5 मैच जीते हैं जिसमें तीन टीमों ने केवल 10 मैच ही खेले हैं. सीएसके 11 में से 6 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है.

अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात के ओपनरों ने गुजरात को तेज शुरूआत दी. ओपनर साहा ने 81 तो दसरे ओपनर शुभमन गिल ने 94 रन बनाए. गुजरात ने केवल दो विकेट खोकर बीस ओवरों में 227 रन बनाए. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने भी तेज शुरूआत की. लखनऊ के ओपनर कायल मेयर और डिकॉक ने लखनऊ को अच्छी शुरूआत दी. लेकिन जैसा की बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय अक्सर होता है  एक या दो ओवर खराब जाते ही टीम लक्ष्य से बहुत दूर रह जाती है. इन दोनों ओपनरों के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स की गाड़ी पटरी से उतर गई और लखनऊ इस मैच को 56 रनों से हार गई. गुजरात के मोहित शर्मा ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 4 विकेट लिए. इस मैच का मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल को चुना गया. इस मैच के बाद गुजरात का अंतिम चार में पहुंचना पक्का हो गया वहीं लखनऊ की राह बहुत कठिन हो गई.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग