Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या हैं वजन के नियम? जिसकी वजह से डिसक्वालीफाई हुईं विनेश फोगाट

Vinesh Phogat Disqualify in Olympic: पेरिस ओलंपिक में रेसलर विनेश फोगाट ने कल यानी 6 जुलाई को फीमेल 50 किलो कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई थी। इसी से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है।
Vinesh Phogat Disqualify in Olympic

Vinesh Phogat Disqualify in Olympic: पेरिस ओलंपिक में रेसलर विनेश फोगाट ने कल यानी 6 जुलाई को फीमेल 50 किलो कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई थी। इसी से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। मैच से पहेल फोगाट का वजन किया गया तो उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा निकला, जिसकी वजह से फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया।

इस वक्त सभी देशवासियों के मन में एक ही सवाल है कि एक दिन पहले खेले गए मैच में उनका वजन ठीक था और अचानक से एक दिन बाद उनका वजन बढ़ने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। आइए जानते हैं कि आखिरकार रेसलिंग में वजन को लेकर क्या नियम हैं, जिसके बाद आपको सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे कि किस वजह से फोगाट को अयोग्य घोषित किया गया…

क्या है वजन के नियम

ओलंपिक में कुश्ती के खिलाड़ियों के वजन को लेकर जो नियम हैं, उनके अनुसार, पहलवानों का मैच से पहले वजन होता है। अगर दो रेसलर दो दिन में दो मुकाबले लड़ते हैं तो दो दिन उनका वजन किया जाता है। नियमों के अनुसार, जिस दिन मुकाबला होता है, उसी दिन हर पहलवान का वजन सुबह किया जाता है।

प्रत्येक भार वर्ग के लिए टूर्नामेंट दो दिवसीय अवधि में लड़ा जाता है, इसलिए जो भी पहलवान फाइनल में पहुंचते हैं, उनका दो दिन वजन होता है। पहले वेट-इन के दौरान पहलवानों के पास वेट बनाने के लिए 30 मिनट का समय होता है। 30 मिनट में कई बार वजन कर सकते हैं, लेकिन दूसरे दिन वेट-इन सिर्फ 15 मिनट का होता है।

वजन के बाद नाखूनों की होती है जांच

वजन करने के बाद खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है और ये देखा जाता है कि उनके नाखून भी कटे हुए हैं या नहीं। इस वजन के दौरान कुश्ती पहलवान को सिर्फ सिंगलेट पहनने की इजाजत होती है। इसके बाद अगले दिन टेस्ट करवाया जाता है और इस दिन वेट-इन 15 मिनट तक चलता है। अगर विनेश के केस में समझें तो विनेश का एक दिन में 100 ग्राम वजन बढ़ गया, जिससे उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

बता दें कि फ्रीस्टाइल रेसलिंग में कई वेट कैटेगरी होती हैं। महिलाओं में 50, 53, 57, 62, 68, 76 किलो की कैटेगरी होती है। वहीं, पुरुषों की फ्रीस्टाइल कैटेगरी में 57, 65, 74, 86, 97, 125 किलो की कैटेगरी होती है।

क्या अब सिल्वर भी नहीं मिलेगा?

यूडब्ल्यूडब्ल्यू के नियमों के अनुसार, यदि कोई एथलीट वजन माप में भाग नहीं लेता है या असफल हो जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा और बिना रैंक के अंतिम स्थान पर रखा जाता है। ऐसे में अब उनको सिल्वर मेडल भी नहीं दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा