Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘यह मेरा आखिरी टी20 मैच था…,’ फाइनल जीतने के बाद, किंग कोहली ने किया संन्यास का एलान

इंडियन टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। किंग कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बड़ा एलान किया...
Virat Kohli Retire says-its-his-last-t20-world-cup-after-india-won-the-t20-world-cup-2024-beating-south-africa-ind-vs-sa

Virat Kohli Retire: भारत ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर भारत 17 साल बाद चैंपियन बना है। इस बीच इंडियन टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। किंग कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बड़ा एलान किया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित की सेना ने साउथ अफ्रीका को 177 का लक्ष्य दिया। हालांकि, साउथ अफ्रीका की टीम जवाब में 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन ही बना सकी। बता दें कि इससे पहले भारत ने 2007 में खिताब जीता था।

मेरा आखिरी टी20 मैच था- कोहली

कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। उन्होंने कहा, ”यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था, यह बिल्कुल वही है, जो हम हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और ऐसा हो जाता है, भगवान महान है। बस अवसर, अभी या कभी नहीं जैसी स्थिति। यह भारत के लिए खेलते हुए मेरा आखिरी टी20 मैच था।”

यह भी पढे़ें- अर्धशतक बनाने के बाद भी ट्रोल हुए किंग कोहली, इस वजह से भड़के फैंस

अब नई पीढ़ी का समय है- कोहली

कोहली ने आगे कहा, ”हम वह कप उठाना चाहते थे. ऐसा कुछ नहीं जिसे मैं हारने पर भी घोषित नहीं करने वाला था। अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय आ गया है। एक आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार हमारे लिए यह एक लंबा रहा है।आप रोहित जैसे किसी खिलाड़ी को देखें, उसने 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं और यह मेरा छठा है। वह इसका हकदार है।”

कैसा रहा विराट का टी20 करियर? (Virat Kohli Retire)

बता दें कि विराट कोहली ने अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप खेला है। यह उनका 124वां टी20 मैच था। उन्होंने 116 पारियों में 4112 रन बनाए। उनका औसत 48.38 और स्ट्राइक रेट 137.2 का रहा। विराट ने एक शतक लगाया। उनके नाम 37 अर्धशतक हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार