Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs SA Final: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में हुई बारिश तो कौन बनेगा चैंपियन?

T20 World Cup 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून यानी कल बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान में खेला जाएगा। इस मैच में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
T20 World Cup 2024 IND vs SA Final

T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: T20 World Cup 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून यानी कल बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही हैं। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया। T20 World Cup 2024 में बारिश ने कई मैचों में खलल डाली है। कल के फाइनल मुकाबले में भी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। यदि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में बारिश हुई तो चैंपियन कौन बनेगा, यह सवाल आपके मन में भी होगा। आइए हम आपको बताते हैं कि अगर कल के मैच में भी बारिश हुई तो तो आईसीसी ने इसकी क्या व्यवस्था की है?

भारत का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टी20 विश्व कप में भारत का दक्षिण अफ्रीका से 6 बार सामना हुआ है। चार मैचों में भारतीय टीम ने अफ्रीका को हराया है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों में जीत मिली है। वहीं, टी20 क्रिकेट में भी भारत का दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी है। दोनों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत को 14 और दक्षिण अफ्रीका को 11 मैचों में जीत मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।

कैसा रहेगा मौसम? (IND vs SA Final)
गयाना में खेला गया दूसरा सेमीफाइनल मैच बारिश से प्रभावित रहा था। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 29 जून को बारबाडोस में बारिश की संभावना 78 प्रतिशत है। भारतीय समयानुसार यह मैच रात 8 बजे शुरू होगा। सुबह 3 बजे से 10 बजे तक बारिश की संभावना लगभग 50 प्रतिशत है। वहीं, 11 बजे तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। यानी कल के मैच में भी बारिश का साया मंडराता रहेगा।

रिजर्व डे (IND vs SA Final)
अगर 29 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश की वजह से प्रभावित होता है, तो आईसीसी ने इसकी व्यवस्था की है। बोर्ड ने खिताबी मैच के लिए रिजर्व डे रखा है। बारिश से अगर कल मैच नहीं हो पाता है तो रिजर्व डे पर यह मैच खेला जाएगा। हालांकि, अगर यह मुकाबला रिजर्व डे पर भी नहीं हो पाता है तो सुपर ओवर के जरिए विजेता चुना जाएगा। वहीं, अगर सुपर ओवर भी बारिश के कारण नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को टी20 विश्व कप 2024 का संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

रोहित शर्मा ने केन विलियमसन के इस रिकॉर्ड की बराबरी की…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा