Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जिस स्टेडियम में हमेशा मिली हार, क्या रोहित ब्रिगेड लहराएगी जीत का परचम?

भारतीय टीम के इस स्टेडियम के रिकॉर्ड्स की बात करें, तो यह मैदान उनके लिए बहुत ही अनलकी रहा है। यहां भारतीय टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। ऐसे में देखा जाए तो यह भारतीय टीम के लिए किसी खतरे से कम नहीं है...
Team India | t20 record in Kensington Oval | shreshth bharat

T-20 World Cup 2024 Team India Kensington Oval Stadium Records: भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर- 8 में अपनी जगह बना ली है। भारतीय टीम सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को खेलेगी। यह मुकाबला बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम के इस स्टेडियम के रिकॉर्ड्स की बात करें, तो यह मैदान उनके लिए बहुत ही अनलकी रहा है। यहां भारतीय टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। ऐसे में देखा जाए तो यह भारतीय टीम के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।

दोनों मुकाबलों में मिली हार

बता दें, ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल मैदान में भारतीय टीम ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने इस मैदान पर पहला टी-20 मुकाबला 7 मई 2010 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 49 रन से हार मिली थी।  उस वक्त टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। वहीं, दूसरा मुकाबला भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इसमें भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि, भारतीय टीम को दोनों ही मैचों में स्कोर का पीछा करते हुए हार मिली थी। पूरे 10 साल बाद भारतीय टीम इस मैदान पर खेलने उतरेगी।

विराट कोहली की फॉर्म पर टिकीं सबकी निगाहें

विराट कोहली के हालिया फॉर्म की बात करें तो यह वर्ल्ड कप उनके लिए कुछ खास नहीं रहा है। इस वर्ल्डकप में विराट कोहली को ओपनिंग पर भेजा गया था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके। अब देखना होगा कि क्या विराट कोहली एक बार फिर से ओपनिंग करेंगे या नहीं। अगर विराट ओपनिंग करते हैं तो टीम और फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

टी20 में भारत-अफगानिस्तान के बीच हेड-टु-हेड मुकाबले

कुल टी20 मैच: 8

भारत जीता: 7

अफगानिस्तान जीता: 0

बेनतीजा: 1

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-अफगानिस्तान के स्क्वॉड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, व‍िराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्दिहक पंड्या और मोहम्मद सिराज।

रिजर्व खिलाड़ीः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

अफगानिस्तान टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी और फरीद अहमद मलिक।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही