Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पंजाब किंग्स के कोच ट्रेवर बेलिस का अनुबंध खत्म, कौन होगा नया कोच?

Punjab Kings Trevor Bayliss: आईपीएल 2024 के खत्म होने के साथ ही पंजाब किंग्स के कोच ट्रेवर बेलिस का अनुबंध खत्म हो गया है। उनकी जगह कौन लेगा, यह बड़ा सवाल है। बेलिस का पंजाब के साथ दो साल का करार था। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी उनकी जगह किसी भारतीय को कोच बनाना चाहती है।
Punjab Kings Trevor Bayliss

Punjab Kings Trevor Bayliss: आईपीएल 2024 के खत्म होने के साथ ही पंजाब किंग्स के कोच ट्रेवर बेलिस का अनुबंध खत्म हो गया है। उनकी जगह कौन लेगा, यह बड़ा सवाल है। बेलिस का पंजाब के साथ दो साल का करार था। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी उनकी जगह किसी भारतीय को कोच बनाना चाहती है। इस रेस में कई दिग्गजों का नाम चल रहा है।

संजय बांगर बनेंगे Punjab Kings के नए कोच?

माना जा रहा है कि संजय बांगर कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं। वे फिलहाल क्रिकेट विकास के निदेशक है। वे पहले पंजाब किंग के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। नए कोच पर 22 जुलाई को बोर्ड मीटिंग में फैसला होना था, लेकिन मीटिंग नहीं हो पाई।

भारतीय कोच चाहती है Punjab Kings फ्रेंचाइजी

बता दें कि नेशनल टीम के साथ राहुल द्रविड़ की कोच के रूप में उपलब्धियां, गौतम गंभीर का कोलकाता नाइटराइडर्स को खिताब दिलाना और गुजरात टाइटंस को खिताब दिलाने में आशीष नेहरा की महत्वपूर्ण भूमिकाओं को देखते हुए फ्रेंचाइजी भारतीय कोच की तलाश कर रही है। सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में अहम रोल निभा रहे हैं। आरसीबी ने भी अगले सीजन के लिए दिनेश कार्तिक को अपनी कोचिंग टीम में शामिल किया है।

ट्रेवर बेलिस की बात करें तो उन्होंने पंजाब किंग्स के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को भी कोचिंग दे चुके हैं। उन्होंने इस दौरान इंग्लैंड टीम को भी कोचिंग दी। हालांकि, पिछले 5 सालों में बेलिस का टी-20 में रिकॉर्ड बेहद खराब रहा। चाहे वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो या फिर सिडनी थंडर औौर पंजाब किंग्स के साथ। वे अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड