Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Wrestling: विनेश ने सेमीफाइनल में की एंट्री, क्यूबा की युसनेलिस से होगा मुकाबला

Paris Olympics Wrestling: इस मैच में विनेश ने ओकसना को 7-5 से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ विनेश ने सेमीफाइनल के लिए जगह पक्की कर ली। उनका सेमीफाइन मुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात 10:25 बजे से शुरू होगा।
Paris Olympics Wrestling

Paris Olympics Wrestling: पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट ने धमाकेदार एंट्री की है। उन्होंने पहले जापान की युई सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बाद सेमीफाइनल के लिए यूक्रेन की ओकसना से विनेश का मुकाबला हुआ। इस मैच में विनेश ने ओकसना को 7-5 से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ विनेश ने सेमीफाइनल के लिए जगह पक्की कर ली। उनका सेमीफाइन मुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात 10:25 बजे से शुरू होगा।

विनेश शुरुआत से खेला आक्रामक खेल

इस मैच में विनेश ने औकसना पर शुरुआत से दबाव बनाया और मैच के शुरुआत में 4 अंकों की बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने इस मैच में पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार बढ़त बनाती चली गईं। ओकसना को किसी भी तरह का कोई मौका नहीं दिया। आखिरकार विनेश ने मैच 7-5 से अपने नाम कर लिया।

सेमीफाइनल में क्यूबा की युसनेलिस से भिडेंगी

विनेश फोगाट ने इससे पहले जापान की सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब देखना होगा कि उनका सेमीफाइनल में कैसा प्रदर्शन होगा। उनका सेमीफाइनल मुकाबला क्यूबा की युसनेलिस गुज़मैन से होगा।

कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला

बता दें कि विनेश कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। उन्होंने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में कई मेडल अपने नाम किए हैं। फोगाट 2019 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय एथलीट भी बनीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा