Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Olympics 2024: भारतीय महिला टेबल टेनिस ने रचा इतिहास, रोमानिया को दी करारी शिकस्त

Paris Olympics Table Tennis: भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला टेबल टेनिस में रोमानिया को हराकर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने रोमानिया को हराकर इस इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
Paris Olympics Table Tennis

Paris Olympics Table Tennis: भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला टेबल टेनिस में रोमानिया को हराकर इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने रोमानिया को हराकर इस इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने टेबल टेनिस के टीम इवेंट में रोमानिया को महिला डबल्स के मुकाबले में हरा दिया है। भारत ने 2-0 से बढ़त बनाई हुई थी। इसके बाद रोमानिया ने लगातार दो सिंगल्स जीतकर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया।

श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ ने रोमानिया की टीम पर शुरुआत से ही दबाव बनाया हुआ था। भारतीय टीम ने पहले गेम में एक समय 5 अंक की लीड ले ली थी। रोमानिया की एडिना डियाकोनू और एलिजाबेत समारा ने लगातार 4 पॉइंट जीतकर वापसी की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं और श्रीजा-अर्चना ने आखिर में 11-9 से पहला गेम जीत लिया।

वहीं, भारतीय टीम दूसरे गेम पिछड़ती नजर आई, लेकिन श्रीजा और अर्चना ने इसके बाद बेहतरीन वापसी की और गेम 10-10 से बराबर करा लिया। भारतीय जोड़ी ने आखिरकार इस दूसरे गेम को 12-10 से जीत लिया।

दरअसल, रोमानिया के लिए इस मैच में बने रहने के लिए इस गेम को जीतना महत्वपूर्ण था। इस गेम की शुरुआत से रोमानियाई जोड़ी ने 6-4 से लीड ले ली, लेकिन भारतीय जोड़ी ने इस लीड को ज्यादा समय तक नहीं रहने दिया और 7 अंक के स्कोर पर ही रोक दिया और भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम 11-7 से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारतीय महिला जोड़ी ने इस जीत के साथ पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल