Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत पर न्यूजीलैंड की बढ़त 143 रन की बढ़त, जडेजा ने चटकाए 4 विकेट

India vs New Zealand 3rd Test Day 2: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
India vs New Zealand 3rd Test Day 2

India vs New Zealand 3rd Test Day 2: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए और इसी के साथ ही 28 रनों की बढ़त ली।

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2-0 से बढ़त बनाई हुई है। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड ने कप्तान टॉम लैथम का विकेट खो दिया, जो एक रन बनाकर आकाश दीप की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

 

वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड को दिया दूसरा झटका

इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया, जब उन्होंने डेवोन कॉन्वे को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। कॉन्वे के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 39/2 रन था. कॉन्वे ने 22 रन बनाए। भारतीय टीम को जल्द ही तीसरी सफलता मिल गई, जब रचिन रवींद्र (4 रन) बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आर. अश्विन की गेंद पर स्टम्प आउट हो गए।

ये भी पढ़ें- Ind vs Aus: उस्मान ख्वाजा के साथ कौन करेगा ओपनिंग? पोंटिंग ने बताया चौंकाने वाला नाम

मिचेल और विल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

इसके बाद डेरिल मिचेल और विल यंग ने चौथे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। इस खतरनाक पार्टनरशिप का अंत रवींद्र जडेजा ने किया, जिन्होंने मिचेल को आर. अश्विन के हाथों कैच आउट किया। मिचेल ने 44 गेंदों पर 21 रन बनाए, जिसमें एक चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा। फिर जडेजा ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को भी बोल्ड कर दिया, जो सिर्फ 4 रन बना पाए. ब्लंडेल के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 100/5 रन था। 

अश्विन के शिकार बने ग्लेन फिलिप्स

टॉम ब्लंडेल के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे ग्लेन फिलिप्स ने आक्रामक बैटिंग की और तीन छक्के लगाए। उनकी तूफानी पारी का अंत अश्विन ने किया। फिलिप्स 26 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर बोल्ड हुए। फिलिप्स के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 131/6 रन था। न्यूजीलैंड की टीम को सातवां झटका ईश सोढ़ी के रूप में लगा। जडेजा ने कोहली के हाथों ईश को कैच आउट कराया। विल यंग भी अर्धशतक बनाकर आर. अश्विन का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 51 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। मैट हैनरी के रूप में न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका। जडेजा ने हैनरी को 10 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

ये भी पढ़ें- फ्री में देख सकते हैं IPL 2025 का Retention, जानें पूरी डिटेल्स

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार