Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का किया एलान

New Zealand vs Pakistan T20 Series: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 मार्च से शुरू होने जा रही टी20 सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का एलान कर दिया है। माइकल ब्रेसवेल के हाथों में टीम की कमान दी गई है।
nz t20 squad

New Zealand vs Pakistan T20 Series: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 मार्च से शुरू होने जा रही टी20 सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का एलान कर दिया है। माइकल ब्रेसवेल के हाथों में टीम की कमान दी गई है। रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर आदि वो खिलाड़ी जो 22 मार्च से शुरू हो रही आईपीएल लीग में खेलेंगे, वो इस टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1899320150739894541

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली सीरीज

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ये दोनों देशों की पहली सीरीज है। एक तरफ न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंची थी तो मेजबान पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। पाकिस्तान न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगा।

माइकल ब्रेसवेल होंगे कप्तान

न्यूजीलैंड ने अभी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का एलान किया है। मिचेल सेंटनर की अनुपस्थिति में माइकल ब्रेसवेल को कप्तान बनाया गया है। आईपीएल खेलने वाले न्यूजीलैंड खिलाड़ी नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज मिचेल सेंटनर और रचिन रविंद्र पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज स्क्वाड में शामिल नहीं हैं, दोनों आईपीएल में खेलेंगे। सेंटनर आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे तो वहीं रचिन रविंद्र चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हैं।

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1899216566685725153

डेव्हन कॉनवे भी नहीं खेलेंगे

सीएसके में ही शामिल न्यूजीलैंड प्लेयर डेव्हन कॉनवे भी टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। न्यूजीलैंड ने स्क्वाड की घोषणा के साथ बताया कि टी20 के नियमित खिलाड़ी डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और सीमित ओवरों के कप्तान मिचेल सेंटनर आईपीएल प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड स्क्वॉड

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड स्क्वॉड माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस (चौथे और पांचवे मैच के लिए), मिच हे, मैट हेनरी (चौथे और पांचवे मैच के लिए), काइल जैमीसन (शुरुआती 3 मैचों के लिए), डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, विल ओ’रुरके (शुरुआती 3 मैचों के लिए), टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा