Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तीसरा पदक जीतने से चूकीं मनु भाकर, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

मनु भाकर ने X पर लिखा, 'मैं सभी लोगों द्वारा भेजे जा रहे समर्थन और शुभकामनाओं से बेहद अभिभूत हूं. 2 कांस्य पदक जीतना एक सपना सच होने जैसा है। यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं है, बल्कि उन सभी की है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया...
manu bhaker

Manu Bhaker: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक में आठवें दिन 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर पदक पर निशाना साधने उतरी थीं। हालांकि मुन भाकर आज पदक से चूक गई और व चौथे स्थान पर रहीं। आज के मैच में मनु की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन मनु ने शानदार वापसी करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। एलिमिनेशन राउंड में मनु भाकर और हंगरी की वेरोनिका मेजर का स्कोर 28-28 अंक रहा था।

मैच के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर मनु भाकर ने पोस्ट कर मिल रही शुभकामनाओं और बधाई के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने समर्थन के लिए सभी का आभार जताया।

एक्स पर मनु ने लिखा भावुक पोस्ट (Manu Bhaker)

मनु भाकर ने X पर लिखा, ‘मैं सभी लोगों द्वारा भेजे जा रहे समर्थन और शुभकामनाओं से बेहद अभिभूत हूं. 2 कांस्य पदक जीतना एक सपना सच होने जैसा है। यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं है, बल्कि उन सभी की है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरा साथ दिया। मैं अपने परिवार, कोच जसपाल राणा सर और NRAI, TOPS, SAI, OGQ, परफ़ॉर्मैक्स और खास तौर पर हरियाणा सरकार सहित मेरे साथ खड़े सभी लोगों के अटूट समर्थन के बिना ऐसा नहीं कर पाती। मेरे सभी शुभचिंतकों के साथ अपने देश के लिए सबसे बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करना और प्रदर्शन करना मेरे लिए बहुत गर्व और खुशी का क्षण है। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने और हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आपका प्रोत्साहन मेरे लिए बहुत मायने रखता है! पेरिस में मेरे अभियान का एक कड़वा-मीठा अंत लेकिन #TeamINDIA की सफलता में योगदान देकर खुश हूं। जय हिंद।’

कैसा रहा मनु भाकर का ओलंपिक का सफर

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। मनु ने पहला मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। इसी जीत के साथ ही भारत का पेरिस ओलंपिक में मेडल का खाता भी खुला था। इसके साथ ही वे शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई थीं। इसके अलावा मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराया था और देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया था।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल में हारीं दीपिका, कोरिया की सुहयोन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड