Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

KKR जीता सनरायजर्स का IPL का सफर खत्म

e0it2bdo_kkr_625x300_04_May_23

IPL के इस सीजन के खेले गए 47वें मैच में केकेआर ने सनरायजर्स हैदराबाद को हरा दिया है. हैदराबाद में खेले गए इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

केकेआर की शुरूआत एक बार फिर खराब ही रही 35 रन के स्कोर पर ही केकेआर के तीन विकेट गिर गए इसके बाद कप्तान नीतीश राना, रिंकू सिंह ने केकेआर को संभाल लिया और बाद में आंद्रे रसेल ने भी छोटी पारी खेलकर केकेआर का स्कोर 171 रनों तक पहुंचा दिया. टी नटराजन और मार्को जेनसन ने दो दो विकेट लिए.

हैदराबाद ने तेज शुरूआत की लेकिन उनके विकेट लगातार गिरते रहे. लेकिन क्लासन के आउट होने के बाद केकेआर ने वापसी करी  हैदराबाद को अंतिम ओवर में 9 रन चाहिए थे लेकिन केकेआर के गेंदबाज वरूण चक्रवती ने केवल 4 रन ही बनने दिए और केकेआर को इस रोमांचक मुकाबले में जीत दिलवा दी. वरूण चक्रवती ने चार ओवरों में केवल 20 रन खर्च करके एक विकेट लिया और इस मैच के मैन ऑफ द मैच भी रहे. केकेआर के वैभव अरोरा, शार्दुल ठाकुर ने दो दो विकेट लिए. केकेआर इस जीत के बाद भी आठवें स्थान पर बनी हुई है वहीं हैदराबाद भी नौवें स्थान पर बरकरार है. हैदराबाद और दिल्ली के लिए तो अब आईपीएल का ये सफर खत्म नजर आ रहा है वहीं केकेआर के लिए भी ये सफर खत्म ही दिख रहा है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग