Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2023 का शानदार आगाज, पहले मैच में हार्दिक पड़े धोनी पर भारी

hardik

IPL 2023 का उद्घाटन बड़ा ही शानदार रहा. ओपनिंग सेरेमनी में नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया जैसी एक्ट्रेस ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मन मोह लिया. वहीं अरिजीत सिंह की आवाज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोला. आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी की शुरूआत मशहूर एंकर मंदिरा बेदी ने की. पहली परफॉर्मेंस सिंगर अरिजीत सिंह ने दी. अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड के गानों के साथ साथ देशभक्ति के गाने भी गाए जिसका दर्शकों ने भरपूर मजा लिया. नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के तो लोग वैसे ही दीवाने है, यहां पर अपनी दमदार परफॉर्म देकर उन्होंने अपने प्रति लोगों दीवानगी और बढ़ा दी.

जब ओपनिंग सेरेमनी ऐसी तो पहला मुकाबला भी शानदार ही होना था और ऐसा हुआ भी. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच ये उद्घाटन मुकाबला हुआ. गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. जैसा कि टी-20 क्रिकेट में कप्तान अमूमन करते हैं. चेन्नई की शुरूआत खराब रही लेकिन पहले झटके से चेन्नई ऊबर गई. चेन्नई ने अपने ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार 50 गेंदों में 92 रन की बदौलत 178 रन बनाए. गायकवाड़ ने अपनी इस पारी में 9 छक्के भी लगाए. चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए. जवाब में गुजरात ने ओपनर शुभमन गिल के शानदार 36 गेंदों में 63 रनों की बदौलत और कुछ और बल्लेबाजों की छोटी छोटी पारी से ये मैच 4 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से जीत लिया.चेन्नई की तरफ से 2 विकेट लेने वाले अफगानी राशिद खान को मैच ऑफ द मैच चुना गया.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग