Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs SA: वरुण के ‘पंजे’ के बावजूद अफ्रीका से 3 विकेट से हारा भारत

IND vs SA 2nd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत से 3 विकेट से हरा दिया है।
IND vs SA 2nd T20I | shreshth bharat

IND vs SA 2nd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत से 3 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने दूसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम ने 19वें ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। पिछले मैच के शतक जड़ने वाले संजू सैमसन शून्य पर आउट हो गए।

अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा और वह 4 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव से टीम को काफी उम्मीद थी लेकिन वह भी 4 रन बनाकर आउट हुए।

भारत 15 रन पर तीन विकेट गंवाकर इस मैच में संघर्ष कर रही थी। तिलक वर्मा (20), अक्षर पटेल (27) और हार्दिक पंड्या (39) ने टीम को 124 के स्कोर तक पहुंचाया।

125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की भी शुरुआत बेहद खराब रही। मेजबान टीम एक समय 66 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स और गेराल्ड कोएत्जी ने आखिरी ओवरों में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए भारत की झोली में जाता हुआ यह मैच छीन लिया।

स्टब्स ने नाबाद 47 व कोएत्जी ने 9 गेंदों पर 19 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। भारत की तरफ से वरूण चक्रवर्ती ने पांच विकेट झटके।

भी पढ़ें- श्रीजेश और हरमनप्रीत सिंह का फिर दिखा दबदबा, मिला यह पुरस्कार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा