Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs IRE T20 World Cup 2024: भारत ने आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs IRE Live Score

IND vs IRE Live Score: भारतीय टीम आज T20 World Cup 2024 में अपने अभियान की शुरूआत करने जा रही है। कुछ ही देर में भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला शुरू हो जाएगा। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। रोहित शर्मा एंड कंपनी जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। हालांकि, आयरलैंड ने कई मैचों में बड़ी टीमों को हराया है और टीम इंडिया को उनसे बचकर रहने की जरूरत होगी।

चार आलराउंडरों को मिला मौका

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया को अपने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी से बड़ी उम्मीद होगी। पहले मैच में यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं दिया गया है। वहीं टीम में विकेटकीपर को तौर पर ऋषभ पंत को खिलाया गया है। वार्मअप मैच में ऋषभ पंत अच्छे फॉर्म में नजर आए थे। भारतीय टीम ने चार आलराउंडरों को मौका दिया है। टीम में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। वहीं गेदबाजी की बात करें तो एक बार फिर से गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे और उनका साथ अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज देंगे।

क्या भारत को टक्कर दे पाएगा आयरलैंड

वहीं अगर आयरलैंड टीम की बात करें तो आयरलैंड पॉल स्टर्लिंग की अगुवाई में आज भारत के खिलाफ खेलेगी। टीम को अपने दोनों ओपनर खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग और एंड्रयू बालबर्नी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी, वहीं गेंदबाजी की कमान बैरी मैकार्थी व जोशुआ लिटिल संभालेंगे।

आयरलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारा भारत
आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा है। भारत ने इस टीम के खिलाफ अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 7 टी20 मुकाबले हुए हैं। इसमें टीम इंडिया ने सभी मैच जीते हैं। वहीं तीन वनडे मैचों में भी भारत को ही जीत मिली है।

ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय प्लेइंग 11- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्य कुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

आयरलैंड प्लेइंग 11- पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी