Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड ने 1 पारी 64 रनों से रौंदा, 4-1 से जीती सीरीज

India vs England 5th Test

India vs England 5th test: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांचवां टेस्ट मैच टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के साथ समाप्त हो गया है। भारत ने इंग्लैंड को इस मुकाबले में 1 पारी और 64 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से जीत लिया है।

India vs England 5th Test Live Score

भारत की पहली पारी 477 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में भी महज 195 ही रन बनाए। जो रूट (84) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और कुलदीप ने 2-2, आर अश्विन ने 77 रन देकर 5 विकेट लिए। इंग्लैंड ने पहली पारी में भी 218 ही रन बनाए थे।

India vs England 5th Test Highlights

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन भारत ने इंग्लैंड की पारी को मात्र 218 रनों पर ढेर कर दिया था। कुलदीप यादव के 5 और आर अश्विन के 4 विकेट भारतीय गेंदबाजी की हाइलाइट्स साबित हुए।

इसके बाद भारत ने रोहित शर्मा (103), शुभमन गिल (110) के शतक व यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान के अर्धशतकों के दम पर 477 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने 5 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन इस दौरान 700 वां विकेट लेकर दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए।

Read More- Ravichandran Ashwin की फिरकी में फंसे अंग्रेज, ऑफ स्पिनर ने बनाया कमाल का रिकॉर्ड

England Cricket Team Today

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आज अश्विन के आगे घुटने टेक दिए। ओपनर जैक क्रॉली और बेन डकेट को क्रमशः 0 और 2 के स्कोर पर भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर ने चलता कर दिया। इसके बाद ओली पोप, बेन स्टोक्स, बेन फॉक्स भी अश्विन के सामने बेबस नजर आए।

इस दौरान कुलदीप यादव ने जॉनी बेयरस्टो (39) और जसप्रीत बुमराह ने टॉम हर्टली व मार्क वुड को LBW कर दिया। इसके बाद जो रूट ने अकेले दम पर मोर्चा संभाला लेकिन तब बहुत देर हो चुकी थी। रूट ने 128 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार