Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ICC वर्ल्ड कप 2023: इंग्लैंड v/s श्रीलंका के बीच मुकाबला

14

ICC वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मुकाबले में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टक्कर होनी है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों ही टीमें अब तक 3-3 मैच गंवा चुकी हैं। ऐसे में  आज हारने वाली टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगी। इंग्लिश टीम में 3 बदलाव किया है। वहीं श्रीलंका ने भी 2 बदलाव किए हैं। एंजेलो मैथ्यूज पहली बार मौजूदा वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखेंगे। इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान ओपनिंग करने उतरे हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड पॉइंट टेबल में 8वें तो श्रीलंका 7वें स्थान पर है। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक दोनों के बीच 11 मुकाबले खेले गए हैं। इंग्लैंड को 6 मैच में जीत मिली है। दूसरी ओर श्रीलंका की टीम 5 मैच जीतने में सफल रही है। लेकिन वर्ल्ड कप के अंतिम चारों मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया है। ऐसे में श्रीलंका की टीम अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

 इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद और मार्क वुड।

श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिता असलंका, धनंजय डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्षणा, कासुन रजिथा, लाहिरू कुमारा और दिलशान मधुशंका।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार