Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तलाक के बाद पहली बार बेटे अगस्त्य से मिले हार्दिक पंड्या, भाभी पंखुड़ी शर्मा ने शेयर की तस्वीर

अगस्त्य अपने माता-पिता के अलग होने के बाद पहली बार पिता हार्दिक से मिलने घर पहुंचे। इसकी एक तस्वीर हार्दिक की भाभी पंखुड़ी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
Hardik Pandya Meets Son Agastya

Hardik Pandya Meets Son Agastya: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या हाल ही में एक-दूसरे से अलग हुए थे। नताशा तलाक लेने से पहले बेटे अगस्त्य के साथ अपने होम टाउन सर्बिया चली गईं थीं। अब वह बेटे के साथ मुंबई वापस आ गई हैं। इसके बाद अगस्त्य अपने माता-पिता के अलग होने के बाद पहली बार पिता हार्दिक से मिलने घर पहुंचे। इसकी एक तस्वीर हार्दिक की भाभी पंखुड़ी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

तलाक के बाद पहली बार हार्दिक से मिले अगस्त्य

बता दें कि नताशा सोमवार को सर्बिया से मुंबई पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को अपने बेटे को एक्स हसबैंड हार्दिक के घर छोड़ा था। हार्दिक की भाभी पंखुड़ी शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अगस्त्य के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें अगस्त्य अपनी चाची के साथ नजर आ रहे हैं। पंखुड़ी अगस्त्य को अपनी गोद में बैठाकर किताब पढ़ाते देखी गईं। वहीं पंखुड़ी का बेटा भी साथ में नजर आ रहा है।

जुलाई में अलग हुए थे नताशा-हार्दिक

हार्दिक और नताशा ने जुलाई 2024 में एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने तलाक का अनाउंसमेंट किया था। इसके बाद से नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया चली गई थीं।

कपल ने मई 2020 में इंटीमेट वेडिंग की थी। इसके बाद फरवरी 2023 में नताशा और हार्दिक ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार दोबारा शादी की थी। तलाक के बाद  उन्होंने  कहा था कि वे अपने बेटे अगस्त्य की देखभाल मिलकर करेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही