श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Farmers Protest- सरकार हमें मजबूर ना करे ,साक्षी मलिक ने केंद्र सरकार को दी वॉर्निंग,

Sakshi Malik\Bajrang Punia\Protest\Olympic winner\Wrestler Shreshth Bharat|

किसानों का आंदोलन बढ़ता देखकर, पुलिस ने दिल्ली के बॉर्डर्स को सील कर दिया है। इसी बीच बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ लगाए आरोपों को ध्यान में रखते हुए ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने वीडियो शेयर कर केन्द्र सरकार को धमकी देते हुए कहा कि, सरकार हमें सड़क पर उतरने पर मजबूर ना करें।

पहलवान साक्षी मलिक ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होने वीडियो में कहा की, “हमें कल पता चला कि संजय सिंह ने निलंबन हटवाने के लिए यूडब्ल्यूडब्ल्यू के साथ कुछ सेटिंग की थी। बृजभूषण और संजय सिंह ने यह दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि वे कानून से ऊपर हैं। स्पोर्टस मिनिस्टर से जब इस घटनाक्रम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हम आपको बताएंगे कि हम क्या करेंगे।”

आपको बता दें कि साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया, महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पूर्व डब्ल्यूएफआई के कार्यकारी और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक साल से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होने बुधवार को डब्ल्यूएफआई के वर्तमान कार्यकारी संजय सिंह पर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग से उनका निलंबन हटवाने का आरोप लगाया है। दोनो पहलवानों ने केन्द्रीय सरकार को अपना विरोध फिर से शुरू करने की चेतावनी भी दी।

साक्षी ने चेतावनी देते हुए कहा मैं भले ही कुश्ती से संन्यास ले चुकी हूं लेकिन मैं बृज भूषण या उनके लोगों द्वारा फेडरेशन चलाने और महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करूंगी।”अगले 2-4 दिनों में, हम अपने आंदोलन से जुड़े लोगों से संपर्क करेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed: पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा