Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बुमराह के तूफान में उड़ी बांग्लादेश, चेन्नई टेस्ट में भारत ने बनाई मजबूत पकड़

IND vs BAN 1st Test Day 2 Highlights: भारतीय टीम ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश पर अपना शिकंजा कस लिया है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम की बढ़त 308 रनों की हो गई है।
IND vs BAN 1st Test Day 2 Highlights

IND vs BAN 1st Test Day 2 Highlights: भारतीय टीम ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश पर अपना शिकंजा कस लिया है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम की बढ़त 308 रनों की हो गई है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और बांग्लादेश की पहली पारी 149 रनों पर समेट दी।

इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 227 रनों की बढ़त मिली। मेजबान टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने पर 3 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। भारत की कुल बढ़त अब 308 रन की हो गई है और भारत इस टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

दूसरी पारी में भी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और 15 रनों के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली का खराब प्रदर्शन दूसरी पारी में भी जारी रहा और वह 17 रन बनाकर आउट हो गए। पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में 10 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।

टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज भारतीय टीम 376 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 376 रनों के जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी मात्र 149 रनों पर सिमट गई। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

भारत के लिए बुमराह ने 11 ओवर में 50 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रविंद्र जडेजा को दो-दो सफलताएं प्राप्त हुई। बांग्लादेश के लिए पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने 32 और मेंहदी हसन मिराज ने नाबाद 27 रनों की पारी खेली।

अब देखना यह होगा कि इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम बांग्लादेश को कितने रनों का टार्गेट देती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात