Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एशियन गेम्स में भारत की मेडल टैली देश की सफलता को दर्शाती है: मोदी

100

प्रधानमंत्री मोदी ने आज एशियन गेम्स में शामिल हुए भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात कीऔर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने जो पराक्रम दिखाया है, जो पुरुषार्थ किया है, जो परिणाम दिया है, उसके कारण देश के हर कोने में एक उत्सव का माहौल है। 100 मेडल पार करने के लिए आपने दिन-रात एक कर दिया। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बात करते हुए कहा कि- ”मैं आप सभी का 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वागत करता हूं। आपकी मेहनत और सफलताओं से देश में उत्सव का माहौल बना है।”

प्रधानमंत्री ने एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देश की सफलता से जोड़ा. उन्होंने कहा, ”एशियन गेम्स में भारत की मेडल टैली देश की सफलता को दर्शाती है. ये एशियन गेम्स में भारत का आज तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है और मैं निजी तौर पर इस बात से संतुष्ट हूं कि हम बिल्कुल सही ट्रैक पर जा रहे हैं.”

पीएम मोदी ने की महिला एथलीटों की प्रशंसा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि- एशियन गेम्स में आपके प्रदर्शन पर पूरे देश को गर्व है। मैं देश की ओर से सभी खिलाड़ियों के कोच और ट्रेनर्स को भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने  आगे कहा कि ‘आप सभी ने आने वाली पीढ़ियों के एथलीटों के लिए रास्ता तैयार किया है। एशियाई खेलों में प्रदर्शन से ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।”

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ‘नारी शक्ति’ ने भारतीय महिलाओं की क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जीते गए कुल पदकों में से आधे से ज्यादा पदक हमारी महिला एथलीटों के हैं। यही नए भारत की भावना है.

खिलाड़ियों को मिले बेहतरीन सुविधाएं’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नया भारत अंतिम परिणाम तक, अंतिम विजय की घोषणा होने तक अपना प्रयास छोड़ता नहीं और नया भारत अपना सर्वश्रेष्ठ देने की, सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता है।पीएम मोदी ने कहा, ”हमारा प्रयास है कि भारत के खिलाड़ियों को दुनिया की बेहतरीन सुविधाएं मिलें। हमारा प्रयास है कि भारत के खिलाड़ियों को देश-विदेश में खेलने के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले। हमारा प्रयास है कि गांव-देहात में रहने वाली खेल प्रतिभाओं को भी ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज