Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ग्रेटर नोएडा में स्टार्टअप संचालकों के साथ आयोजकों ने किया धोखा

स्टार्टअप

ग्रेटर नोएडा मे इंडिया एक्स्पो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार को हुए विश्व स्टार्टअप सम्मेलन में देशभर से आयी हुई कंपनियों ने आयोजकों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया. इन कंपनियों के प्रतिनिधिओं ने आयोजकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और जमकर हंगामा काटा. इन्होंने बताया कि आयोजकों ने कहा था कि इस स्टार्टअप सम्मेलन का उद्घाटन नितिन गडकरी के हाथों कराया जायेगा. साथ ही 1500 बड़ी इंवेस्टर कंपनियों को बुलाने और 9000 एंजल इन्वेस्टर को बुलाने का झांसा दिया था. जबकि इस स्टार्टअप सम्मेलन में गिनती के ही इन्वेस्टर ही पहुंचे थे.

इस मामले में 350 स्टार्टअप कंपनियों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी. इन स्टार्टअप कंपनियों की ओर से पुलिस को शिकायत देकर पैसे वापस दिलाने की मांग की गई है. इस सम्मेलन के आयोजक मफीन कंपनी के संस्थापक अर्जुन चौधरी और विश्व स्टार्टअप सम्मेलन के सह संस्थापक, एंजल इंवेस्टर ल्यूक तलवार है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद भी देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया है.

इस एक्सपो मार्ट में 24 से 26 मार्च तक विश्व स्टार्टअप सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इन आयोजकों ने 65000 स्टार्टअप कंपनियों को बुलाने का दावा भी किया था. नितिन गडकरी से इस विश्व स्टार्टअप का उद्घाटन कराने की बात भी कही गई थी. वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के यहां आने की बात भी आयोजकों ने फैलाई थी. इस स्टार्टअप सम्मेलन में निवेश के लिए देशभर से 1000 से अधिक कंपनी के लोग आए थे. इस एक्सपो में पंजीकरण के लिए 7000 रूपये की फीस ली गई थी वहीं एक्सपो में स्टॉल लगाने की फीस 1 से 15 लाख रूपये तक ली गई थी. आयोजकों ने होटल में रूकने का किराया, आने – जाने का किराया भी लिया था.

लेकिन आयोजकों की कही बात और की हुई बात अलग अलग ही निकली.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग