Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अहमदाबाद में भारत -पाक का महामुकाबला

INDIA

भारत और पाकिस्तान मैच का इंतजार पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन्स को रहता है। उसमें भी भारत-पाकिस्तान का मैच वर्ल्ड कप का हो, फिर तो बात कुछ और ही होती है। इस बार के वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच शनिवार, 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और बाकी डीटेल्स को जानना चाहते हैं।

इस मैच के पूर्व आज पाक के कप्तान का कहना है कि बाबर आजम को टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ जीत हासिल न कर पाने का रिकॉर्ड टूटने का भरोसा, कहा- रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं। मेरा मानना है कि पास्ट में जो गुजर गया, उस मैं फोकस करता नहीं हूं, जो आने वाली चीज है उस पर फोकस किया जाए। मुझे पूरा बिलीव है कि मेरी टीम काफी अच्छा करती आ रही है, फर्स्ट  टू मैचेज में और इंशा अल्लाह अगले मैचेज में भी अच्छा करेंगे।

बाबर आजम़ ने आगे कहा कि अहमदाबाद काफी बड़ा स्टेडियम है, काफी फैन्स लोग आ रहे हैं, ये हमारे लिए एक गोल्डन अपॉर्चुनिटी है कि फैन्स के सामने अच्छा परफॉर्म करें और हीरो बनें।

14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेले जाने वाला है। यह मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 7 साल बाद भारत पाक आमने सामने होने जा रहे हैं। जब भारत में दोनों टीमें वर्ल्ड कप मैच खेल रही हैं। फैंस इस मैच को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं। अहमदाबाद के सभी छोटे बड़े होटल भारत-पाकिस्तान मैच के लिए बुक किए जा चुके हैं। शहर में 40,000 से अधिक आउट-स्टेशन क्रिकेट प्रेमियों के आने की उम्मीद है। जिसके कारण प्रशासन ने शहर की सुरक्षा बढ़ा दी है और साथ ही गुजरात पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, रैपिड एक्शन फोर्स और होम गार्ड सहित विभिन्न एजेंसियों के 11,000 से अधिक कर्मियों को शहर में तैनात किया जा रहा है।

बाबर आजम ने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले उनकी टीम भारत की कंडीशंस से अच्छी तरह से वाकिफ नहीं थी। लेकिन, दो प्रैक्टिस मैचों और हैदराबाद में टूर्नामेंट के दो मैच खेलने के बाद टीम को अंदाजा हो गया कि भारतीय पिचें कैसा बर्ताव करती हैं।

बाबर की टीम को अपने प्रशंसकों की कमी खलेगी जिनके वीजा को मंजूरी नहीं मिली पायी। हालांकि, हैदराबाद में पाकिस्तानी टीम को जो प्यार मिला था, कप्तान बाबर को अहमदाबाद में उसी तरह के समर्थन की उम्मीद है।

वहीं भारत और पाक के खेल इतिहास पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी ही रहा है। लेकिन, पाक अपनी उम्मीद लेकर खेलने आया है। भारत की जनता भी अति उत्साहित है।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा