श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हाई स्कोरिंग मैच में पंजाब ने चेन्नई को अंतिम गेंद पर हराया

Punjab-Kings-vs-CSK-1

रविवार को हुए पहले रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया. चेन्नई में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई ने अपने ओपनरों के अच्छी बल्लेबाजी से बीस ओवरों में 200 रन बना दिए. चेन्नई के लिए न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनिंग करने वाले डेवन कॉनवे ने शानदार 92 रन बनाए. अंत में धोनी ने भी दो छक्के मारकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. पंजाब की गेंदबाजी यूनिट बेअसर रही.

201 रनों का पीछा कर रही पंजाब ने भी ठीक ठाक शुरूआत की लेकिन पंजाब के विकेट लगातार गिरते रहे. कप्तान धवन ने तेज 28 तो दूसरे ओपनर प्रभसिमरन ने 42 रन बनाए. इंग्लैंड के लिविंगस्टोन ने 24 गेंदों में 40 रन बनाए. अंत में मैच रोमांचक हो गया. तब सैम करन और जीतेश शर्मा मैच को करीब ले गए. पंजाब को अंतिम गेंद में 3 रन ही चाहिए थे और सिकंदर रजा ने तीन रन बनाकर मैच पंजाब की झोली में डाल दिया. चेन्नई के डेवल कॉनवे को इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया. चेन्नई और पंजाब दोनों ने अब 9 में से 5-5 मैच जीते हैं. अंकतालिका में चेन्नई चौथे और पंजाब पांचवें नंबर आ गई है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा