श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के जन्मदिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

4

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। जे पी  नड्डा ने बीए और एलएलबी की परीक्षा पटना से पास की थी शुरु से ही वे एबीवीपी से जुड़े हुये थे। अपने राजनीतिक करियर में नड्डा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रभारी और चुनाव प्रभारी रहे|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को उनके 63वें जन्मदिन पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने एक विधायक और एक मंत्री सहित उनके करियर के दौरान विभिन्न क्षमताओं में काम की सराहना की। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा “उन्होंने अपने संगठनात्मक कौशल से अपनी पहचान बनाई है। उनके सरल और गर्मजोशी भरे स्वभाव ने उन्हें कई लोगों का चहेता बना दिया है। मैंने उन्हें पिछले कई दशकों से पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करते देखा है।” प्रधानमंत्री ने कहा “उन्होंने खुद को एक बहुत अच्छे विधायक सांसद और मंत्री के रूप में भी प्रतिष्ठित किया है। मैं लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनांए देते हुए कहा ‘’भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने परिश्रम व संगठन कौशल से आप पार्टी का विस्तार कर उसे और मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ’’।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज