Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सीएम योगी का डीपफेक वीडियो वायरल करने वाला शख्स गिरफ्तार

CM Yogi | Deep Fake Video Viral | shreshth Bharat |

CM Yogi Deep Fake video: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले शख्स को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाना सेक्टर 36 में IPC की कई धाराओं के अतंर्गत मामला दर्ज किया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का AI जेनरेटेड डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना एक शख्स को भारी पड़ गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी STF ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम श्याम गुप्ता है और वह रेहड़ी-पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बताया जा रहा है।

दरअसल, 1 मई को सुबह करीब 9.34 बजे श्याम गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया था, जिसमें पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर अनर्गल बातें कहीं गई है। इसमें कहा गया कि पीएम मोदी के खिलाफ सीएम योगी भी मैदान में आ गए। इस वीडियो में यूपी बीजेपी, पीएमओ और यूपी सीएम को सोशल मीडिया एक्स पर टैग किया गया था। इसके बाद नोएडा STF द्वारा साइबर थाना सेक्टर 36 में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

बता दें, आरोपी श्याम गुप्ता निवासी बरौला के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में IPC की धारा 468, 505(2), 66 IT Act के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन नोएडा द्वारा इस मामले की अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा