श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Navratri 2024: नवरात्रि पूजा में नौ दिन पहनें इन रंगों के कपड़े, मिलेंगे अनेक फायदे

क्या आप जानते हैं कि जैसे देवी मां के हर स्वरूप के लिए अलग भोग लगाए जाते हैं, ठीक उसी तरह मां के नौ रूपों के अलग-अलग रंग हैं? आइए आपको बताते हैं कि नवरात्रि में आपको किस दिन कौन-से रंग का कपड़ा पहनना चाहिए…
Shardiya Navratri 2024| SHRESHTH BHARAT

Shardiya Navratri 2024: आज यानी 3 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रही है। इन 9 दिनों के दौरान भक्त मां अंबे के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-पाठ करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैसे देवी मां के हर स्वरूप के लिए अलग भोग लगाए जाते हैं, ठीक उसी तरह मां के नौ रूपों के अलग-अलग रंग हैं? आइए आपको बताते हैं कि नवरात्रि में आपको किस दिन कौन-से रंग का कपड़ा पहनना चाहिए…

नवरात्रि के पहले दिन पहनें ये रंग

नवरात्रि के पहले दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि नारंगी रंग को पहन कर पूजा करने से भक्त के जीवन में सकारात्मकता आती है।

दूसरे दिन पहनें ये रंग

नवरात्रि के दूसरे दिन आपको सफेद रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। सफेद रंग का कपड़ा पहनने से आपको आत्मशांति मिलेगी।

नवरात्रि के तीसरे दिन ये रंग करें धारण

तीसरे दिन (Shardiya Navratri 2024) भक्तों को लाल रंग पहनना चाहिए। कहा जाता है कि मां दुर्गा को लाल रंग बहुत पसंद होता है। इसलिए नवरात्रि तीसरे दिन भक्तों को लाल रंग का कपड़ा धारण करना चाहिए।

Navratri 2024 First Day: नवरात्रि के पहले दिन बन रहे 2 शुभ संयोग, इस तरह करें मां शैलपुत्री की पूजा

चौथे दिन पहनें नीला रंग

माता रानी के भक्तों को नवरात्रि के चौथे दिन गहरे नीले रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि नीला रंग लोगों के जीवन में समृद्धि और शांति प्रदान करता है।  

पांचवें दिन पहनें ये रंग

पांचवें दिन आपको पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में खुश और सकारात्मकता आएगी।

छठे दिन पहनें हरा रंग

नवरात्रि के छठे दिन आपको हरा रंग जरूर धारण करना चाहिए। हरा रंग प्रकृति से जुड़ा होता है। इसलिए यह काफी शुभ फलदायक, शांतिपूर्ण और स्थिर माना जाता है।  

सातवें दिन धारण करें ये रंग

नवरात्रि के सातवें दिन आपको स्लेटी रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। इसकी ऊर्जा से आप अधिक व्यावहारिक होंगे।

घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !

आठवें दिन पहनें बैंगनी रंग

आठवें दिन भक्तों को बैंगनी रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। ऐसा करने से आप पर देवी मां का आशीर्वाद बना रहेगा और  समृद्धि और सफलता प्राप्त होगी।  

नवरात्रि के नवें दिन पहनें ये रंग

नवरात्रि के नौवें दिन भक्तों को मोर वाले हरे रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। यह रंग समृद्धि से जुड़ा होता है और मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद मिलता है। यह हरे और नीले रंग से मिलकर बनता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला