Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शनि के इस बदलाव से इन राशियों में मचेगी हलचल, बस कर लें उपाय दूर होगी दिक्कत

शनि जिस भी राशि में होते हैं उस पर और उसके नीचे और ऊपर की राशि में साढ़ेसाती चलती है, जिसकी वजह से मकर, मीन और कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती चल रही है...
Shani Vakri In Kumbh

Shani Vakri In Kumbh: शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। कुंभ शनि की राशि है। ऐसे में इस राशि में वक्री हो रही है। 29 जून को शनि कुंभ राशि में रहकर वक्री हो जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि कुंभ राशि में वक्री होने से तुफान, भूकंप और दुर्घटनाएं होने के योग बनते हैं। इसके अलावा जिन राशियों में शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है। उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अभी शनि कुंभ राशि में हैं।

इन राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती

शनि जिस भी राशि में होते हैं उस पर और उसके नीचे और ऊपर की राशि (Shani Vakri In Kumbh) में साढ़ेसाती चलती है, जिसकी वजह से मकर, मीन और कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि की साढ़ेसाती कुंभ राशि में दूसरे चरण में है। वहीं, मकर में आखिरी और मीन राशि में पहले चरण में है। बता दें कि शनि के वक्री होने या फिर उल्टी चाल चलने की वजह से इन राशियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

कारगर साबित होंगे ये उपाय:-

शनि के वक्री होने पर मेष, मिथुन राशि वालों को शनि को प्रसन्न करने के लिए तिल के तेल से शनि देव का अभिषेक करना चाहिए। वहीं, अगर वृषभ राशि वाले सरसों के तेल से शनि भगवान का अभिषेक करें तो परेशानियां खत्म होंगी और शनि देव प्रसन्न होंगे।

यह भी पढ़ें- इन मूलांक वालों को कल शाम तक मिलेगी गुड न्यूज, हो सकता है आर्थिक लाभ

वृषभ और कर्क वाले करें ये उपाय

वहीं, अगर वृषभ राशि वाले सरसों के तेल से शनि भगवान का अभिषेक करें तो परेशानियां खत्म होंगी और शनि देव प्रसन्न होंगे। इसके अलावा कर्क राशि वालों को छायादान करना चाहिए। इसके अलावा कन्या राशि के लोगों को सरसों के तेल का दान करना चाहिए। वहीं, सिंह राशि वालों को सरसों या तिल का तेल शनि देव पर चढ़ाना चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग