Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

26 फरवरी को है महाशिवरात्रि, जानें पूजा मुहूर्त और व्रत पारण समय

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि की तारीख को लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति है, कुछ लोग उदयातिथि के आधार पर बता रहे हैं कि महाशिवरात्रि 27 फरवरी गुरुवार को है, जबकि कई जगहों पर बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है।
Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि की तारीख को लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति है, कुछ लोग उदयातिथि के आधार पर बता रहे हैं कि महाशिवरात्रि 27 फरवरी गुरुवार को है, जबकि कई जगहों पर बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इस वजह से ही लोगों में महाशिवरात्रि की सही तारीख को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

महाशिवरात्रि की सही तारीख

उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत के ज्योतिषाचार्य डॉ. विनोद तिवारी के अनुसार, उदयातिथि के आधार पर चतुर्दशी तिथि 27 फरवरी की है, लेकिन महाशिवरात्रि व्रत के लिए उदयातिथि की मान्यता नहीं है। महाशिवरात्रि व्रत के लिए निशिता पूजा मुहूर्त को ध्यान में रखा जाता है, जो चतुर्दशी तिथि में होनी चाहिए। इस आधार पर देखें तो महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी की रात्रि में है। 27 फरवरी को सुबह में चतुर्दशी तिथि खत्म हो जा रही है। ऐसे में महाशिवरात्रि की सही तारीख 26 फरवरी है।

महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त

26 फरवरी को जब चतुर्दशी तिथि लग रही है, तब से आप महाशिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं। हालांकि उससे पूर्व प्रदोष व्रत की त्रयोदशी तिथि है, जो शिव जी को ही समर्पित है। महाशिवरात्रि की निशिता पूजा मुहूर्त देर रात 12:09 ए एम से 12:59 ए एम तक है।

महाशिवरात्रि पर राहुकाल

वहीं, महाशिवरात्रि पर राहुकाल दोपहर में 12 बजकर 34 मिनट से दोपहर 02:00 बजे तक है। इस समय में कालसर्प दोष के लिए पूजा की जाती है।

महाशिवरात्रि व्रत पारण समय

जो लोग 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का व्रत रखेंगे, वे व्रत का पारण 27 फरवरी को करेंगे। महाशिवरात्रि व्रत का पारण 27 फरवरी को सुबह 06 बजकर 48 मिनट से 08 बजकर 54 मिनट के बीच कभी भी कर सकते हैं। पारण से पूर्व आपको स्नान, दान कर लेना चाहिए। 

इस साल महाशिवरात्रि पर भद्रा भी है। भद्रा का समय दिन में 11 बजकर 8 मिनट से रात 10 बजकर 05 मिनट तक है। लेकिन शिव पूजा में भद्रा, पंचक, राहुकाल आदि का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। शिव स्वयं महाकाल हैं, जो काल से परे हैं। महाशिवरात्रि पर भद्रा का वास पाताल लोक में है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा