Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

10 जून तक नहीं होंगे VIP दर्शन, मुख्य सचिव ने दी जानकारी

Chardham Yatra: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा जारी है। सीएम धामी लगातार चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक कर रहे हैं। आज चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया...
Chardham Yatra Registration | Chardham Yatra | Chardham Yatra Registration 2024 | SHRESHTH BHARAT

Chardham Yatra: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा जारी है। सीएम धामी लगातार चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक कर रहे हैं। आज चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक लगा दी गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है।

चारधाम यात्रा में भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार अब यात्रा मार्गों की धारण क्षमता का भी आकलन करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए थे।

चारधाम से जुड़े कारोबारियों ने किया बंद का ऐलान, जानिए वजह

मुख्य सचिव ने कहा कि जिन धार्मिक और पर्यटन स्थलों में भीड़ बढ़ रही है, वहां पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए शटल सेवा शुरू की जाए। मुख्य सचिव ने बताया कि 15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस पर बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। नैनीताल जिले में आने वाले यात्रियों की बहुत बड़ी संख्या कैंची धाम का रुख कर रही है, इसलिए भवाली से कैंचीधाम के लिए शटल बस सेवा शुरू की जाए।

चारोंधामों के लिए 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद किया गया है। यात्रा के अनुरूप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने पर विचार होगा। इसके लिए उन्होंने सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे और गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय को जिम्मेदारी दी। मुख्य सचिव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रूट डाइवर्ट प्लान पर भी काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी