श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Ashadha Amavasya 2024: आज है आषाढ़ अमावस्या, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Ashadha Amavasya 2024: सनातन धर्म में हर साल होने वाली अमावस्या का अपना ही महत्व रहता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 5 जुलाई को अमावस्या तिथि पड़ रही है...
Ashadha Amavasya 2024 | shreshth bharat

Ashadha Amavasya 2024: सनातन धर्म में हर साल होने वाली अमावस्या का अपना ही महत्व रहता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 5 जुलाई को अमावस्या तिथि पड़ रही है। इस शुभ अवसर पर स्नान-दान का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और पितरों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि अगर कोई इंसान किसी वजह से अपने पितरों को पितृ पक्ष के दौरान तर्पण करना भूल जाता है, तो आषाढ़ अमावस्या के दिन पितृ तर्पण कर सकता है।

आषाढ़ अमावस्या का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की अमावस्या तिथि 05 जुलाई 2024 को सुबह 04 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 06 जुलाई को 04 बजकर 26 मिनट पर होगा। ऐसे में आषाढ़ अमावस्या का पर्व 05 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा।

राहुल गांधी कल जाएंगे हाथरस, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

आषाढ़ अमावस्या के दिन करें यह कार्य

आषाढ़ अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करें। अगर पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें। नहाने के बाद अपने पितरों और भगवान विष्णु की पूजा करें। भगवान को भोग लगाएं। उसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र, फल और एक पात्र का दान जरूर करें। इससे आपको पुण्य लाभ होगा। आपके सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी।

विश्व विजेताओं का विजय रथ शुरू, BCCI ने लिखा-‘नीले रंग का समुद्र’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला