श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल न होने पर कांग्रेस पार्टी पर बीजेपी का चौतरफा हमला

SACHIN

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। जिसके लिए पूरा देश तैयारी में जुटा हुआ है। जिसके लिए सभी गणमान्य को आने का न्यौता भेंजा जा रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल न होने पर कांग्रेस पार्टी पर बीजेपी चारों तरफ से हमला कर रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के न्योता अस्वीकार करने पर  भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वो धर्म के नाम पर राजनीति करती है।

सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति और धर्म को अलग-अलग रखना चाहिए। अगर धर्म के आड़ में राजनीति हो रही है तो उसे कोई स्वीकार नहीं करेगा। हम जनता के मुद्दों, विकास, शिक्षा, रोजगार पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन भाजपा इसपर चर्चा के लिए तैयार नहीं है।” पायलट ने आगे कहा, “भावनात्मक मुद्दों के आड़ में वोट लेना भाजपा की परंपरा रही है… कोई कभी भी मंदिर जा सकता है लेकिन इस तरह का जो राजनीतिकरण हो रहा है उसे कांग्रेस पार्टी ने गलत माना है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी आमंत्रण को ठुकराने पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मेरे विचार में उन्हें बिल्कुल भी आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए था। लेकिन VHP ने उन्हें अपने कुछ पापों को सुधारने का एक सुनहरा अवसर दिया। लेकिन वे चूक गए। मुझे उनके लिए दया और दुख है। दूसरी तरफ हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावना जिसके अंदर होगी और राम के प्रति प्यार होगा वो समारोह में जाएगा और जिसके अंदर नहीं है वो नहीं जाएगा। कांग्रेस राजनीति की भावना से ग्रस्त है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा