Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी में नगर निकाय चुनाव 4 मई और 11 मई को होंगे

यूपी चुनाव

आखिरकार उत्तर प्रदेश के नगर निकायों के चुनाव में मतदान की तारीखों का ऐलान हो ही गया. उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण में 4 मई को मतदान होंगे वहीं दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होंगे. पहले चरण में 3 जिलों में मतदान होगा वहीं दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान होंगे. दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में निकाय चुनाव का मतदान 11 मई को होगा. पिछली बार ये चुनाव तीन तीन चरणों में पूरे हुए थे. आचार संहिता भी इस घोषणा के साथ लग गई है. आचार संहिता लगने के बाद नई सरकारी योजना या कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे.

ये ऐलान निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने किया है. उत्तर प्रदेश में कई माह पहले से नगर निकाय चुनाव होने थे लेकिन सीटों में आरक्षण को लेकर पेंच फंसा हुआ था. यूपी में कई सीटों पर आरक्षण में पुनर्विचार के बाद सीटों में आरक्षण बदल गया है. कई सीटें सामान्य से बदलकर पिछड़ी, एससीएसटी के लिए आरक्षित हो गई वहीं कई आरक्षित सीटें सामान्य हो गई. कई नेता काफी समय पहले से नगर निकाय के लिए तैयारी कर रहे थे लेकिन बार बार चुनाव टल रहे थे.

पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक कर सकेंगे और 18 अप्रैल को इसकी जांच होगी और 20 अप्रैल को नामांकन वापस ले पायेंगे वही दूसरे चरण के चुनाव में नामांकन 17 अप्रैल से 24 अप्रैल कर कर सकेंगे 25 अप्रैल को इसकी जांच होगी और और 27 अप्रैल को नामांकन वापसी हो सकेगी. पहले चरण के लिए 21 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 28 अप्रैल को चुनाव निशान आवंटित कर दिए जायेंगे. इस बार चार करोड़ बत्तीस लाख से भी ज्यादा मतदाता नगर निकाय चुनाव में वोट करेंगे.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग