श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

‘आपने हमें विधवा बना दिया… ‘,संजय गांधी से चिल्लाकर बोलीं महिलाएं

sanjay gandhi | women | widow | loksabha election 2024 | shreshth bharat

Loksabha Election 2024: उत्तरप्रदेश के अमेठी से गांधी परिवार का गहरा रिश्ता है। संजय गांधी ने पहली बार यहीं से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा था। इस घटना का कनेक्शन आपातकाल के दौर से है, जब इंदिरा गांधी के फैसले से नाराज जनता ने संजय को हार का मुंह दिखाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1975 में देश में इमरजेंसी लगाई गई थी। इसी दौरान नसबंदी भी कराई गई थी। इसी से कई महिलाएं नाराज थी। नाराज महिलाओं ने संजय गांधी को क्या कुछ कहा था ये आपको बाद में बताएंगे पहले आइए इस चुनावी किस्से के बारे में विस्तार से जान लें….

इंदिरा गांधी ने 1975 के दौरान देश में इमरजेंसी लगाई थी। उस समय लगभग दो साल तक देश में आपातकाल लागू रहा था। इसके कारण आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया। सरकार की इस तानाशाही का विरोध किया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। आपातकाल के दौरान लोगों की जबरन नसबंदी भी करवाई गई, जिससे जनता बेहद नाखुश थी। गांधी परिवार से गुस्सायी जनता का क्रोध अमेठी के चुनाव परिणाम पर देखने को मिला, जिसमें संजय गांधी को करारी हार मिली।

संजय ने भरा अमेठी से पर्चा

साल 1977 में संजय गांधी ने अमेठी सीट से पर्चा भरा। इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए वे काफी उत्साहित थे। संजय ने इस बात की जानकारी देने के लिए मां इंदिरा गांधी को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। चुनाव के परिणाम की झलक तो संजय और उनकी पत्नी मेनका को तभी मिल गई थी जब वह चुनाव प्रचार के लिए अमेठी पहुंचे थे। उस वक्त कुछ महिलाओं ने चिल्लाकर कहा, ‘आपने हमें विधवा बना दिया है।’ ये वही महिलाएं थीं, जिनके पतियों की नसबंदी के बाद मौत हो गई थी।

जब सुनी हार की खबर

गांधी परिवार से अमेठी का रिश्ता हार के साथ शुरू हुआ था। चुनाव के नतीजे वाले दिन राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और अन्य सदस्य खाने की टेबल पर बैठे हुए थे। उसी समय आरके धवन चुनाव परिणाम की जानकारी देने प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। आरके ने बताया कि संजय गांधी चुनाव हार गए हैं। 1977 में रवींद्र प्रताप सिंह ने 75 हजार वोटों से संजय गांधी को हराया था। इस हार की वजह इंदिरा गांधी द्वारा लिया गया आपातकाल का फैसला था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Rhea Chakraborty| SHRESHTH BHARAT
दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला?
VSHORADS Missile| SHRESHTH BHARAT
भारत ने VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जानें इसकी खासियत
Ayodhya Deepotsav| SHRESHTH BHARAT
अयोध्या के कुम्हारों के जीवन में 'दीप' जला रही योगी सरकार, दीपोत्सव में कमा रहे लाखों रुपये
Shahid Kapoor Mira Rajput| SHRESHTH BHARAT
पत्नी मीरा संग मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Shehnaaz Gill On Siddharth Shukla| SHRESHTH BHARAT
सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर काफी पजेसिव थीं Shehnaaz Gill, एक्ट्रेस ने कहा- वो इतना…
Lucknow:| SHRESHTH BARAT
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने कोचिंग सेंटर में किया सुसाइड