Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राम मंदिर के फैसले को पलट देगी कांग्रेस? पूर्व नेता ने बताई योजना

Acharya Pramod Krishnam | shreshth Bharat |

Acharya Pramod Krishnam: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि राम मंदिर पर फैसला आने के बाद राहुल गांधी ने अपने करीबियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह एक सुपरपावर कमेटी का गठन करेंगे। वह राम मंदिर के फैसले को वैसे ही पलट देंगे, जैसे राजीव गांधी ने शाह बानो के फैसले को पलट दिया था। आचार्य प्रमोद कृष्णम के इस बयान के बाद राजनीति में भूचाल आ गया है।

राम मंदिर के फैसले को ठीक वैसे ही पलट देंगे जैसे…

दरअसल, पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ऐंचोड़ा कंबोह स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी में 32 साल से भी अधिक समय बिता चुके हैं। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि “जब राम मंदिर का फैसला आया, जब राम मंदिर बनना शुरू हुआ, उसके बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने नजदीकी लोगों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने उनके अमेरिका के रहने वाले शुभचिंतक के इशारों पर यह बात कही थी कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है, तो सुपरपावर कमीशन बनाकर राम मंदिर के फैसले को पलट देंगे, ठीक वैसे ही जैसे राजीव गांधी ने शाह बानो के मुद्दे को पलटा था। जब शाह बानो के केस को बदला जा सकता है, तो राम मंदिर के फैसले को क्यों नहीं बदला जा सकता।”

“वर्तमान की कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है। जब कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी, उस दौरान पार्टी में महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसे देशभक्त नेता थे, जिन्होंने देश को जोड़ने का काम किया था, लेकिन अब कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर तोड़ने में लगी है। इसलिए वह गलत बयानबाजी करते हैं।

“कांग्रेस पार्टी दो गुटों में होने वाली है विभाजित”

इससे पहले शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी दो गुटों में विभाजित होने वाली है। उन्होंने कहा था कि चार जून को एक गुट राहुल गांधी का होगा, तो दूसरा गुट प्रियंका गांधी वाड्रा का होगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ साजिश हो रही है और यह साजिश उनके खिलाफ कई वर्षों से चल रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के समर्थक चाहते हैं कि प्रियंका गांधी राजनीति से बाहर हो जाएं। इसी के चलते चार जून के बाद कांग्रेस के दो गुट होने वाले हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग