Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’

UP Politics

UP Politics: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या वह झारखंड जाकर आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलेंगे? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश ‘चार्टर से चलने वाले इंसान’ हैं और लखनऊ से झारखंड पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

राजभर ने अखिलेश को सीधे संबोधित करते हुए लिखा कि वह उनके मित्र हैं, इसलिए कह रहे हैं कि झारखंड जाकर छात्रों के बीच हो आइए। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि वहां जाकर ‘थोड़े झूठे आंसू’ बहा आइए, ताकि लोगों को लगे कि आप सच में छात्रों के हितैषी हैं। (UP Politics)

UP Politics: ‘वहां बीजेपी की सरकार थोड़ी न है’

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव की चुप्पी को बीजेपी की राजनीति से जोड़ते हुए तंज किया कि अखिलेश झारखंड क्यों जाएंगे, क्योंकि वहां बीजेपी की सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वहां बीजेपी की सरकार होती तो अखिलेश अब तक कम से कम एक-दो चक्कर लगा चुके होते।

राजभर ने कहा कि बीजेपी की सरकार होने पर राहुल गांधी भी छात्रों के बीच जाकर उन्हें बताते कि वह उनके साथ हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि लेकिन झारखंड के छात्र शायद ‘छात्र’ नहीं हैं। राजभर ने इसी अंदाज में विपक्ष की छात्र आंदोलनों को लेकर राजनीति पर सवाल उठाया। (UP Politics)

‘बीजेपी की सरकार होती तो सपा सांसद भी रील बनवा रहे होते’

राजभर ने अपने पोस्ट में समाजवादी पार्टी के सांसदों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार होती तो सपा के सांसद भी छात्रों के बीच पहुंचकर रील बनवाते नजर आते।

उन्होंने सवाल उठाया कि छात्रों के साथ भी क्या राजनीतिक आधार पर भेदभाव किया जाएगा? राजभर ने कहा कि उनकी सरकार ने छात्रों के सामने झुकना खुशी-खुशी स्वीकार किया है, लेकिन विपक्षी नेताओं के रवैये से सवाल उठता है कि वे जगह देखकर तय करते हैं कि किसके साथ खड़ा होना है और किसे उसके हाल पर छोड़ देना है। (UP Politics)

‘झारखंड के बच्चों को आपने उनके हाल पर छोड़ दिया’

ओपी राजभर ने कहा कि झारखंड के छात्रों को विपक्षी नेताओं ने उनके हाल पर छोड़ दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ वे छात्रों के हितैषी होने का दावा करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ झारखंड के आंदोलन को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

‘कहां गया आपका PDA?’

राजभर ने अखिलेश यादव से सवाल किया- ‘कहां गया आपका PDA?’ उन्होंने दावा किया कि झारखंड में लाठी खाने वाले छात्र उसी PDA समाज से आते हैं, जिसके नाम पर अखिलेश यादव पिछले दो साल से राजनीति कर रहे हैं। राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के साथ पूरा विपक्ष भी झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर खामोश बैठा है। उन्होंने विपक्ष की चुप्पी की तुलना पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के मामलों पर चुप्पी से करते हुए कहा कि वहां भी विपक्ष इसी तरह खामोश रहा था। (UP Politics)

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में बीजेपी की सरकार होती तो राहुल गांधी वहां जाकर छात्रों को बताते कि वह उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी के झारखंड को लेकर रुख को देखकर लोग उनके ‘चरित्र’ को समझ गए हैं। राजभर ने राहुल गांधी के प्रयागराज में आकर छात्रों की गूंज सुनाने की कोशिश को भी ‘फर्जी कोशिश’ करार देते हुए विपक्ष पर हमला बोला।

पोस्ट के आखिर में ओपी राजभर ने कहा कि विपक्ष झारखंड के मुद्दे पर चुप रह सकता है, लेकिन जनता न्याय करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों के मामले और प्रयागराज में छात्रों के बीच राहुल गांधी की राजनीति को देखकर लोग सब समझ गए हैं। (UP Politics)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार