लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने बुधवार को
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की पुष्टि खुद पार्टी के नेता जयराम रमेश ने की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।”
श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 8, 2024
Mr. Sam Pitroda has decided to step down as Chairman of the Indian Overseas Congress of his own accord. The Congress…
दरअसल, सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में भारत की विविधता को लेकर ये विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा, “हम 75 साल बहुत खुशहाल माहौल में रहे हैं। लोग इधर-उधर के झगड़ों को छोड़कर एक साथ रहते थे। हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं। हम सभी अलग-अलग भाषाओं, धर्मों, रीति-रिवाजों और खाने का सम्मान करते हैं। यही वह भारत है जिसमें मैं विश्वास करता हूं, जहां हर किसी के लिए एक जगह है. यहां हर कोई एक-दूसरे के लिए थोड़ा-बहुत समझौता करता है।’
उन्होंने आगे कहा कि- “हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं। जहां ईस्ट के लोग चाइनीज जैसे, वेस्ट के लोग अरेबिनय जैसे, नॉर्थ के लोग गोरे जैसे और साउथ के लोग अफ्रीकन जैसे दिखते हैं।”