Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘PM मोदी घबराए हुए हैं’, राहुल गांधी बोले- कहीं आंसू न निकल आएं

INDIA alliance vs BJP

कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल ने कहा कि देश में दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ है और पीएम मोदी अभी से ही घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि देखिएगा आने वाले कुछ दिनों में कहीं मोदी जी के आंसू न निकल आएं। यह बात राहुल गांधी ने कर्नाटक में आयोजित बीजापुर की रैली के दौरान कही।

राहुल का पीएम मोदी पर आरोप

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बीते दस सालों में सिर्फ गरीबों का पैसा छीनने का काम किया है। साथ ही कहा कि मोदी जी ने सिर्फ 20 से 25 लोगों को अरबपति बनवाया है। राहुल ने कहा कि उन अरबपतियों के पास इतना पैसा है जितना कि 70 करोड़ भारतीयों के पास है। भारत में 1 फीसद ऐसे लोग हैं, जो कि देश के 40 फीसदी पैसे पर अपना कंट्रोल रखते हैं।

संविधान खत्म करना चाहते हैं PM मोदी

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संविधान को खत्म करने की मंशा का आरोप लगाया है। उन्होंने बीजेपी और मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में दलित आदिवासी और पिछड़ों के पास जो आवाज है वो संविधान की देन है। इसलिए लोकतंत्र के इस पर्व में इसे बचाने का काम कीजिए। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और उनकी बीजेपी इस संविधान को ही खत्म कर देना चाहते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग