Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA, अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah| CAA| Loksabha election 2024| BJP|NDA|UCC|PMModi| Shreshth Bharat|

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी लोकसभा को लेकर एक बड़ा दावा किया है। अप्रैल- मई महीने में आगामी लोकसभा चुनाव होने की संभावना है। जहां एक तरफ कांग्रेस और भाजपा पार्टी चुनावी मैदान में लड़ने के लिए तैयारी में जुटें हुए हैं वहीं दूसरी ओर गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA)को चुनाव से पहले लागू करने का दावा किया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कटाक्ष कसते हुए साफ व सटीक शब्दों में कहा कि जो वादा मूल रूप से देश की सबसे पुरानी पार्टी ने किया था, उन वादों को अब भाजपा की सरकार पूरा करेगी। उन्होने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि CAA से किसी भी इंसान की नागरिकता छिनी जाएगी। CAA का उद्गेश्य केवल धार्मिक परेशानी का सामना कर रहे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के नाबालिगों को नागरिकता उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कार्यक्रम में बड़े आत्मविश्वास से कहा कि भाजपा को 370 सीटें और NDA को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार लगातार भाजपा सरकार बनेगी। बातचीत के दौरान अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर किसी भी प्रकार का सस्पेंस नहीं रखा और कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को भी एहसास हो गया है कि उन्हे फिर से विपक्षी बेंच पर बैठना होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग