Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लेकर उच्च समिति ने राष्ट्रपति को सौंपी रिपोर्ट

DROPADI MURMU | RAMNATH KOVIND | HIGHER COMMITTE | ONE NATION ONE ELECTION SHRESHTH BHARAT

‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लेकर 14 मार्च को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में उच्च समिति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक रिपोर्ट सौंपी है। इस समिति का गठन 2 सितंबर 2023 को किया गया था। इस गठन के बाद विशेषज्ञों ने 191 दिनों में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट 18,626 पृष्ठों की है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद के साथ अन्य पार्टियों के नेता भी शामिल थे।

हाल ही में उच्च स्तरीय समिति ने भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, सीपीआई, सीपीआई (एम), एआईएमआईएम, आरपीआई, अपना दल आदि सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की थी।
इन दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव इस रिपोर्ट में लिखित रूप में समिति को सौंपे हैं।
देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित उच्च स्तरीय समिति ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक प्रक्रिया शुरू की गई थी।
उच्च स्तरीय समिति ने हाल ही में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ मुद्दे पर जनता की राय भी मांगी थी। समिति द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए मौजूदा कानूनी प्रशासनिक ढांचे में उचित बदलाव करने के लिए आम जनता के सदस्यों से सुझाव मांगा गया है। केंद्र सरकार ने पिछले साल सितंबर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे की जांच कराने और एक साथ चुनाव के लिए सिफारिशें करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था।
‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के पीछे केंद्र सरकार का सुझाव है कि पूरे देश में सभी राज्यों में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव को एक साथ कराया जाए। यह अवधारणा 1967 तक प्रचलित थी। लेकिन, दलबदल, बर्खास्तगी और सरकार के विघटन जैसे विभिन्न कारणों के कारण यह बाधित हो गई। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा