Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बड़ा स्पष्ट है, केजरीवाल भ्रष्ट है…, हाईकोर्ट के फैसले के बाद BJP का पलटवार

Delhi Liquor Scam rouse avenue court ed made many claims relations between vinod chauhan Arvind Kejriwal aam aadmi party accused

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से जबरदस्त झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल ने ईडी के द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए एक याचिका हाई कोर्ट में दायर की थी। इस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और आज अपना निर्णय सुनाते हुए उच्च न्यायालय ने केजरीवाल की याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया।

जेल से नहीं मिली मुक्ति

कोर्ट का साफ कहना है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी कानून के तहत हुई है। इस गिरफ्तारी में किसी तरह का कोई कानूनी उल्लंघन नहीं किया गया है। इसलिए केजरीवाल की रिमांड को चुनौती नहीं दी जा सकती। फिलहाल अरविंद केजरीवाल 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।

हाईकोर्ट का फैसला आते ही भाजपा मुखर

हाई कोर्ट का फैसला आते ही भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है और अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचारी बताया है। इस मामले में बात करते हुए दिल्ली के भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी है और वह जेल में ही रहेंगे। आज दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया है। सिंह सिरसा ने आगे कहा, बड़ा स्पष्ट है, अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट है।

भाजपा के दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने भी एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि मुजरिम मुजरिम होता है। देश में सभी को भारतीय कानून का पालन करना होगा। माननीय हाईकोर्ट ने ‘आप’ के गैंग लीडर को आइना दिखा दिया है। वीडियो में जो सबूत पेश किया उससे पता चलता है की असली किंगपिन अरविंद केजरीवाल है।

इसी मामले पर भाजपा के राज्यसभा एमपी और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में याचिका को खारिज कर दिया। आम आदमी पार्टी का अहंकार हिल गया है। स्वयंभू ईमानदार अरविंद केजरीवाल को भी सबूत और तथ्यों के आधार पर हिला दिया गया है।

वहीं, बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी इस फैसले से संतुष्ट नहीं है और वे जल्द ही इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। सूत्र के मुताबिक, कल केजरीवाल खुद ही सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग