Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ज्ञानवापी मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज, आ सकता है बड़ा फैसला

GYANVAPI | KASHI | VARANASI | ALLLAHBAD HIGH COURT | VRANASI COURT | SHRESHTH BHARAT

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद स्थित व्यास जी तहखाने में पूजा के आदेश दिए गए हैं। ये आदेश काशी विश्वनाथ मंदिर में जिला जज वाराणसी ने दिए। आज सुबह 11 बजे इसी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें कि मुस्लिम पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद में पूजा कराने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट में इस फैसले पर दोनों पक्षों की लंबी बहस के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। लगातार पांच दिन कि सुनवाई के बाद अदालत ने जजमेंट रिजर्व कर लिया था। इसी फैसले पर जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगी।

हिंदू पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एड़वोकेट सीएस वैद्यनाथ व विष्णु शंकर जैन ने अपनी बात रखी। जबकि, मुस्लिम पक्ष की तरफ से सीनियर एड़वोकेट सैयद फरमान नकवी व यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा था। उसी के साथ काशी विश्वनाथ ट्रस्ट की ओर से अधिवक्ता अपना पक्ष रखा।

मुस्लिम पक्ष अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने व्यास जी तहखाने में पूजा अर्चना की इजाजत दिए जाने के जिला जज वाराणसी के फैसले को चुनौती दी है। जिला जज ने 31 जनवरी को तहखाना में पूजा शुरू कराए जाने का आदेश दिया था। जिला जज के आदेश पर उसी दिन देर रात तहखाने को खोलकर पूजा अर्चना शुरू करा दी गई थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने जिला जज के आदेश पर रोक नहीं लगाई थी। जिसके चलते जिला कोर्ट के आदेश के तहत व्यास जी तहखाने में पूजा अर्चना हो रही है। हाईकोर्ट के फैसले में यह तय होगा कि व्यास जी के तहखाने में पूजा अर्चना जारी रहेगी या उस पर रोक लगेगी।

ज्ञानवापी का एएसआई सर्वे

इससे पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में बंद अन्य सभी तहखानों का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वे कराये जाने का आदेश देने के आग्रह वाली याचिका पर सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तिथि तय की थी। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने इस बाबत बताया कि कार्यवाहक जिला जज अनिल कुमार (पंचम) की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में बंद अन्य सभी तहखानों का एएसआई से सर्वे कराये जाने का आदेश देने के आग्रह वाली याचिका पर सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तिथि तय की।  

ज्ञानवापी व्यास परिवार को पहले भी पूजा का अधिकार था, वे पूजा करते थे। आज भी उम्मीद है कि इलाहाबाद न्यायालय से उन्हें ही पूजा करने का फिर मौका मिलेगा: श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश दास जी महाराज

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’