Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘डरो मत, भागो मत’, पीएम मोदी ने राहुल गांधी से ऐसा क्यों कहा ?

rahul-gandhi-big-statement-priyanka-contested-elections-from-varanasi-modi-would-have-lost

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी के सभी दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। भाजपा के ‘इस बार 400 पार’ के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग राज्यों में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह आज पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रायबरेली से उम्मीदवारी पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी ने कहा ”मैंने पहले ही संसद में कहा था कि कांग्रेस के सबसे बड़े नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेंगे और वह भाग जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहजादा वायनाड में हारने वाले हैं। जैसे ही वायनाड में मतदान पूरा हो जाएगा, वह दूसरी सीट की तलाश में जुट जाएंगे। अमेठी से इतना डर ​​लगता है कि वह रायबरेली की ओर भाग रहे हैं, वे हर किसी से पूछते हैं, ‘डरो मत’, आज मैं भी उनसे पूछता हूं, डरो मत, भागो मत।”

“कांग्रेस ने अमेठी में हार मान ली है”

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने पर कहा, ”गांधी परिवार का कोई भी सदस्य अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहा है। यह अपने आप में एक संकेत है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही अमेठी से अपनी हार स्वीकार कर ली है।”

बता दें, कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाली लोकसभा सीट से राहुल गांधी मैदान में उतरे हैं। वहीं, पार्टी ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में स्मृति ईरानी के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। इस हार के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर रही हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग