Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha election 2024: कांग्रेस आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

CONGRESS | RAHUL GANDHI | Central Election Committee | SHRESHTH BHARAT

Loksabha election 2024: कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की आज बैठक होने वाली है। इस बैठक में मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात की 45 सीटों पर चर्चा की जाएगी। मंगलवार को भी बैठक में केवल 40 उम्मीदवारों के नाम तय हुए ,जिनकी सूचना आज जारी की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के मंथन पर कांग्रेस के कई नेता जुटे हैं। मंगलवार को कांग्रेस की सीईसी की बैठक हुई। जहां 11 राज्यों के करीब 85 लोकसभा सीटों की चर्चा की गई, जिसमें 40 सीटों पर सहमति बन पाई। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी इन नामों की आज घोषणा कर सकती है।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक दो चरणों में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है अभी तक कांग्रेस 82 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है। पहली सूची में कांग्रेस की ओर से 39, दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई। क्यास लगाए जा रहे हैं कि आज कांग्रेस 40 और नामों की घोषणा कर देगी।

मंगलवार की बैठक में पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के उम्मीदवारों को लेकर भी केंद्रीय चुनाव समिति ने चर्चा की है। केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) आज दोबारा मध्य प्रदेश की 15, राजस्थान की 15 और गुजरात की 15 सीटों पर मंथन करेगी। कल हुए केंद्रीय चुनाव समिति ने सिक्किम की 18 विधानसभा की सीटों पर बात बन गई है।

सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वर्तमान सांसद अधीर रंजन चौधरी और अबू हासिम खान चौधरी को फिर से मैदान में उतार सकती है। अधीर रंजन चौधरी को बहराम पुर तो अबू हासिम खान को मालदा दक्षिण से उतार सकती है। कांग्रेस ने दो सूची में अब तक 82 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। पहली सूची में 39 तो दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। राहुल गांधी को केरल के वायनाड़ से लोकसभी उम्मीदवार बनाया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग