Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP विधान परिषद उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवार का एलान

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद के उपचुनाव के लिए BJP ने बहोरन लाल मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है...
BJP made Bahoran Lal Maurya its candidate for UP Legislative Council by-election

Bahoran Lal Maurya: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद के उपचुनाव के लिए BJP ने बहोरन लाल मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। यूपी की जिस सीट पर विधान परिषद का उपचुनाव होना है वह सीट सपा से एमएलसी रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी।

कौन होगा सपा का प्रत्याशी

वहीं सूत्रों की मानें तो इस उपचुनाव से सपा अपने पैर पीछे खींचती हुई दिखाई दे रही है, माना जा रहा है कि सपा इस चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इसके पीछे की वजह तो अभी साफ नहीं है, लेकिन अखिलेश यादव ने भी इस पर अभी कुछ साफ नहीं किया है।

इन दलों के पास है इतनी सीट

दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 सीट हैं, जिसमें 283 एनडीए के पास है और इन्हीं में से 251 बीजेपी के पास हैं। अपना दल के पास 13, रालोद के पास 9 सीट, सुभासपा के पास 6 सीट और निषाद पार्टी के पास 5 सीट हैं। तो वहीं विपक्ष में सपा के पास 105 और कांग्रेस के पास 2 सीट हैं और बसपा के पास मात्र एक सीट है। राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पास 2 सीट हैं।

कौन हैं बहोरनलाल मौर्य

बहोरन लाल मौर्य बरेली की भोजीपुरा सीट से विधायक रह चुके हैं। साल 2022 में भाजपा ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। सपा के शहजिल इस्लाम ने उन्हें परास्त किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार