Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bharat Jodo Nyay Yatra: पूर्णिया में रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

Congress leader Rahul Gandhi

राहुल गांधी आज बिहार में अपनी पहली रैली करेंगे। इस रैली के जरिए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो जाने से लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A को एक बड़ा झटका लगा है। 

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में आज दूसरा दिन हैं। इस मौके पर पूर्णिया जिले में उनकी रैली आयोजित होने जा रही है। अपनी यात्रा के पहले दिन सोमवार को गांधी ने बिहार के किशनगंज जिले में प्रवेश करते हुए निकटवर्ती अररिया में रात्रि प्रवास किया। बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के अनुसार, रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा इंडिया के अन्य घटक दलों के नेताओं को भी रैली के लिए आमंत्रित किया गया है। पार्टी के युवा नेता और प्रखर वक्ता कन्हैया कुमार के भी इस रैली में मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही हैं।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) के राज्य सचिव कुणाल ने पूर्णिया में होने वाली कांग्रेस की रैली में अपनी पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य के शामिल होने की पुष्टि की है।

राहुल गांधी बिहार में आखिरी बार पिछले साल नीतीश कुमार द्वारा आयोजित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेने आये थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा