Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या एक्ट्रेस नेहा शर्मा बॉलीवुड के बाद राजनीति में करेंगी एंट्री ?

NEHA SHARMA | CONGRESS | RJD | SHRESHTH BHARAT

आगामी लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नेहा शर्मा की राजनीति में एंट्री हो सकती है, इसका खुलासा उनके पिता ने किया था। बिहार के भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी को महागठबंधन सीट-बंटवारे के बाद इस सीट से मौका मिलता है, तो उनकी बेटी को निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिलने की उम्मीद है।

भागलपुर सीट  को लेकर अजीत शर्मा ने कही ये बात

अजीत शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस को भागलपुर सीट मिलनी चाहिए क्योंकि यह हमारा गढ़ है, पार्टी हाइकमान की सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है। अगर हमें यह सीट मिलती है, तो यह पार्टी आलाकमान को तय करना है कि कौन चुनाव लड़ सकता है, अगर पार्टी मुझसे पूछेगी, तो मैं चुनाव लड़ूंगा या शायद मेरी बेटी नेहा शर्मा इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। हमें सीट बटवारें तक इंतजार करना होगा और देखना होगा कि पार्टी क्या फैसला करती है।

बिहार गठबंधन के बाद NDA की जीत की संभवानाओं को कर देगी खत्म

नेहा शर्मा ने कहा कि इंडिया गठबंधन NDA की जीत की संभावनाओं को खत्म कर देगी। इसके साथ ही राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सीट बंटवारे की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

तेजस्वी यादव ने 18 मार्च को मुंबई में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में भाग लिया था। बिहार के पटना लोटने के बाद तेजस्वी ने कहा था कि महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट-बंटवारे का फैसला कुछ दिनों में सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा था, दो से तीन दिनों में महागठबंधन पर सब कुछ साफ हो जाएगा। यह बातचीत का अंतिम चरण है। एक दो सीटों को लेकर कुछ मुद्दे बने हुए हैं। लेकिन, सब कुछ खत्म कर लिया जाएगा।

लालू ने लिया चौकाने वाला फैसला

लालू प्रसाद यादव ने अपने उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह देना शुरु कर दिया है। कयास लगाए जा रहे थे कि लालू प्रसाद यादव की RJD कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती थी। लेकिन, लालू ने औरंगाबाद की सीट से उम्मीदवार का एलान कर दिया है। इसी को देखते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी बेगूसराय से अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार दिया है। सीपीआई ने बेगूसराय से अवधेश राय को अपना प्रत्याशी बनाया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस इन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी। RJD और CPI के उम्मीदवार उतारने के बाद कांग्रेस को डबल झटका लगा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग