श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लैंड फॉर जॉब स्कैम केस,ईडी की 20 जगहों पर एक साथ छापेमारी

ED RAID

दिल्ली: लैंड फ़ॉर जॉब स्कैम केस में मनी लांड्रिंग के मामले में ED लालू यादव के परिवार के सदस्यों समेत उनके करीबियों पर आज सुबह से ही जांच कर रही है। ये छापे दिल्ली एनसीआर, बिहार, मुंबई समेत कुल 20 ठिकानों पर जारी है। इस सिलसिले में दिल्ली के न्यू फेंड्स कालोनी स्थित लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के घर पर भी ED ने छापेमारी की। इसके अलावा बिहार के फुलवारी शरीफ में RJD के पूर्व विधायक और लालू के करीबी अबु दोजना के घर पर भी ED की जांच चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक ED की ये रेड तेजस्वी यादव और आरजेडी नेता अबू दुजाना के अलावा राबड़ी देवी, लालू यादव और उनकी बेटी चंदा रागनी और हेमा से जुड़ी हैं। जिन 20 लोकेशन पर रेडस चल रही है उसमें यूपी, बिहार, मुम्बई और दिल्ली स्थित लालू यादव के करीबी रिश्तेदारों के घर और ठिकाने शामिल है।

इस मामले में पहले सीबीआई ने भी साल 2022 में एक केस दर्ज किया था और लालू यादव के करीबी भोला यादव की गिरफ्तारी की थी। उस वक्त भी सीबीआई ने कई दौर की पूछताछ लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और यादव परिवार के कई करीबियों और अन्य लोगो से की थी।

उधर दिल्ली से सटे गाजियाबाद मे भी सपा नेता जितेंद्र यादव के यहां पहुंची ईडी की टीम ने पड़ताल की। यह घर लालू यादव के समधी जितेंद्र यादव का है जहाँ ED पँहुची थी।

सीबीआई की FIR को आधार बनाकर ही ED ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था जिसके बाद आज यह रेडस की जा रही है।

बात दें कि जिस वक्त लालू यादव रेल मंत्री थे उन पर आरोप लगे थे की उन्होंने रेलवे के D ग्रुप में जॉब दिलाने के नाम पर कैंडीडेट्स से सस्ते दाम पर या तो जमीन खरीदी या जमीन हड़प ली उस  मामले में रेलवे की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल